फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sheepkeeper dies due to bear attack

भालू के हमले से भेड़पालक की मौत

Thu, 08 Sep 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sheepkeeper dies due to bear attack
भरमौर (चंबा)। भेड़-बकरियों को चराने के लिए चलेड़ धार पर गए एक भेड़पालक की भालू के हमले में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुफल राम (63 वर्षीय) निवासी कूंर तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार को अपनी भेड़-बकरियां चराने के लिए रोजमर्रा की तरह सुफल राम चलेड़ धार पर गया था। देरशाम करीब 4: 00 बजे भेड़पालक पर सेंध लगाए बैठे भालू ने अचानक हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। भालू से खुद को बचाने के लिए भेड़पालक काफी देर तक जद्दोजहद करता रहा। आखिरकार भेड़पालक भालू को वहां से भगाने में कामयाब रहा। भेड़पालक के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बुरी तरह से घायल भेड़पालक को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ. अंकित शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उधर, वन विभाग के आरओ बजीर सिंह ने बताया कि भालू के हमले से जान गंवाने वालों को वन विभाग की ओर से चार लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी चंबा में एक खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही चार महिलाओं को भालू ने बुरी तरह जख्मी कर दिया था। भालुओं के हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से इन भालुओं को भगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed