{"_id":"62a768271a9bf002884d648e","slug":"shaktidehra-s-team-won-the-title-in-badminton-chamba-news-sml412025743","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में शक्तिदेहरा की टीम ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में शक्तिदेहरा की टीम ने जीता खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिढकुंड में चल रही सेंट्रल जोन द्वितीय अंडर-14 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन में शक्तिदेहरा ने करोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चकलू स्कूल के कृतिक ने पहला, संधि स्कूल के छात्र भूपेंद्र कुमार ने दूसरा और भटका स्कूल के नीरज कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
200 मीटर प्रतियोगिता में कुठेड़ के छात्र मोहम्मद इब्बाज ने पहला, सिढकुंड के सुमित ने दूसरा और निजी स्कूल के गुलदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बेलरा के पीयूष और दिव्यांशु और मनीष ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में संधि स्कूल के सुदेश कुमार ने पहला, नितक ने दूसरा और संधि स्कूल के ही लोकेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में कुठेड़ के मोहम्मद इबाज, कृतिक और आदित्य ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में मसरूंड ने हलुंडा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को होगा। विजेता प्रतिभागियों को विधायक पवन नैयर सम्मानित करेंगे। यह जानकारी सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने दी।