फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   shahi snan

मणिमहेश के शाही स्नान के लिए पुख्ता प्रबंध करने की तैयारी

Wed, 31 Aug 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Wed, 31 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के शाही स्नान को लेकर प्रशासन ने प्रबंध पुख्ता करने शुरू कर दिए हैं। यात्रा में सामने आई कमियों को दूर करने के लिए अतिरिक्त दंडाधिकारी विनय धीमान व एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर दोनों ने मिलकर पड़ाव का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान एडीएम दुुनाली में स्थिति का जायजा लेने के बाद वापस लौट आए। एसडीएम मणिमहेश के लिए रवाना हो गए हैं। एसडीएम वीरवार शाम तक सभी पड़ाव के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट व सुधार की जानकारी एडीएम भरमौर को देंगे। एडीएम विनय धीमान ने बताया कि जो भी कमियां हैं उसे बड़े स्नान से पूर्व दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि बारिश के कारण कीचड़ भरा है, उसे दुरुस्त किया जाए ताकि पैदल चलने वाले यात्रियों को दिक्कत न हो। गौर हो कि छोटे स्नान से उपमंडल भरमौर में लगभग रोज ही बारिश हो रही है। जिससे हड़सर से सुंदरासी तक रास्ते में कीचड़ भर गया है। जिससे पैदल चलने वाले यात्रियों को दिक्कत  झेलनी पड़ रही है। एडीएम विनय धीमान खुद दुनाली तक स्थिति का जायजा लेने गए थे। उन्होंने उपमंडल अधिकारी को सभी पड़ावों की रिपोर्ट वीरवार तक देने के निर्देश दिए हैं ताकि बड़े स्नान तक सभी कमियां दूर की जा सकें।
विज्ञापन


ड्यूटी से नदारद मिले कर्मचारी : एडीएम
भरमौर। मणिमहेश यात्रा में बुधवार को एडीएम विनय धीमान ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कुछ कर्मचारियों को ड्यूटी से नदारद पाया है। जिस पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा कोताही पाई गई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed