फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sfi protest in Chamba

जिला मुख्यालय में एसएफआई ने दिया धरना

Thu, 12 Aug 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
sfi protest in Chamba
महाविद्यालय चंबा की मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एसएफआई चंबा के कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। एसएफआई इकाई कार्यकर्ताओं ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई बालिका उप समिति की सह संयोजक राशि शर्मा ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी की और उन्हें जल्द पूरा करने का आग्रह किया है। प्रदर्शन के दौरान राशि ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से करीब डेढ़ साल से विद्यार्थियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते कुछ ही दिन तक स्कूल खुलने के बाद दोबारा बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है। ऐसे में विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने जल्द रिक्त पदों को जल्द भरा नहीं गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड प्रेम कुमार ने कहा कि संगठन हमेशा से ही छात्र हितों के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने यह तानाशाही रवैया नहीं छोड़ा तो एसएफआई आंदोलन को और तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed