फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sewerage filth reached homes, life became hell

Chamba News: घरों तक पहुंच गई सीवरेज की गंदगी, नरक बन गई जिंदगी

Thu, 08 Aug 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Aug 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Sewerage filth reached homes, life became hell
चंबा के भगोत में रास्ते पर बहते सीवरेज के गंदे पानी से बचकर निकलते लोग।संवाद
चंबा। चंबा शहर को सुंदर और स्वच्छ रखने के दावे शहर के भगोत मोहल्ले में हवा होते दिख रहे हैं। लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले विभागों और प्रशासन को भी शायद रास्तों और खेतों तक पहुंच रही सीवरेज की गंदगी पर नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

मोहल्ले में रहने वाले 40 लोग भी नरक का जीवन जी रहे हैं। लोगों का कहना है कि सीवरेज की गंदगी उनके घरों तक पहुंच रही है। इससे उठने वाली दुर्गंध से परेशान हैं। गंदगी ऐसे ही बहती रही तो महामारी फैलने का भी खतरा है। उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग को शायद रास्तों पर बहने वाली सीवरेज की गंदगी नहीं दिखती है। एक एक या दो दिन की बात नहीं है, बल्कि आए दिए दिन रास्ते और खेत सीवरेज की गंदगी से भरे रहते हैं। जब भी समस्या उठाओ तो जल्द समाधान करने की बात कहकर मामले को टाल दिया जाता है। न सरकार न विभाग और न ही प्रशासन सुनने को तैयार है। इस मामले को वे जिला प्रशासन से भी उठा चुके हैं। सीएम हेल्पलाइन पर भी इसको लेकर शिकायत की गई है, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। स्थानीय लोगों ने कहा कि सीवरेज की गंदगी के कारण उनके उपजाऊ खेत नष्ट हो गए हैं। बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। शहर के साथ लगते यह मोहल्ला अनदेखी का शिकार है।
विज्ञापन

--
लोगों के घरों तक सीवरेज की गंदगी पहुंच रही है। पूरे मोहल्ले में बदबू का माहौल है। प्रशासन को भी इस बारे में अवगत करवाया है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। - महेषी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन


--सीवरेज की गंदगी से उनके उपजाऊ खेत बर्बाद हो गए हैं। उनकी आजीविका का साधन खत्म हो गया है। प्रशासन की ओर से इस मोहल्ले की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। - पुष्पा देवी

--मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के जरिये भी इस समस्या को उठाया गया है, मगर आज तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। महामारी का खतरा बढ़ गया है। - ईश्वर नाथ

--सीवरेज की गंदगी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बरसात के मौसम में महामारी का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन इस बारे में उचित कदम उठाए। - राहुल नाथ


--एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे में जल शक्ति विभाग को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

--जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने कहा कि जल्द ही मौके पर टीम भेजी जाएगी और समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed