फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Seven Vankatu caught doing illegal felling in the dark of night, fined

Chamba News: रात के अंधेरे में अवैध कटान करते पकड़े सात वनकाटू, ठोका जुर्माना

Sun, 29 Oct 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 29 Oct 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Seven Vankatu caught doing illegal felling in the dark of night, fined
भिद्रोह वन बीट में रात के अंधेरे में अवैध कटान करते दबोचे वन काटू: संवाद
चंबा। विकास खंड सलूणी के भिद्रोह जंगल में सात लोगों को वन विभाग की टीम ने रात के अंधेरे में देवदार के पेड़ काटते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन

पेड़ काटने के बाद वनकाटु उसे ठिकाने लगाने की तैयारी ही कर रहे थे कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन काटुओं को भागने का मौका भी नहीं मिला। सबसे पहले टीम ने देवदार के पेड़ की लकड़ी को जब्त किया। उसके बाद सातों वन काटुओं के नाम-पते नोट किए। पेड़ कटान के लिए परमिट मांगा गया, लेकिन उनके पास ऐसा कोई परमिट नहीं था। पेड़ काटने पर विभागीय टीम ने वन काटुओं पर नियमानुसार 28,479 रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा करने के बाद ही सातों वनकाटुओं को छोड़ा गया।

शनिवार रात करीब 8:00 बजे भिद्रोह वन बीट के वनरक्षक लेखराज, वन पालक अब्दुली हमीद की अगुवाई में जंगल में गश्त कर रहे थे। उन्हें जंगल में पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। आवाज के सहारे वन काटुओं तक पहुंचे। चतुर्थ श्रेणी के देवदार के पेड़ को वन काटुओं ने अवैध रूप से काटकर जमीन पर गिरा दिया था। उसके स्लीपर निकालने के बाद ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही थी। वन विभाग की टीम ने उन्हें दबोच लिया। इसकी सूचना वन मंडलाधिकारी चुराह को भी दी। उनके आदेशानुसार टीम ने आगामी कार्रवाई की। वन काटुओं ने गलती स्वीकार कर दोबारा अवैध कटान नहीं करने की बात कही। अवैध रूप से काटे गए पेड़ का हर्जाना भरने को भी तैयार हो गए। विभागीय टीम ने उन्हें जुर्माना लगाकर और चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील गुलेरिया ने बताया कि भिद्रोह वन बीट में सात लोगों को अवैध रूप से देवदार का चतुर्थ श्रेणी का पेड़ काटने के आरोप में पकड़ा गया था। इन्हें जुर्माना किया गया है। वन काटुओं पर नजर रखने के लिए विभागीय टीमें रात को भी गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed