Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Seven buses removed from Chamba depot; fleet size shrinks to 119

Chamba News: चंबा डिपो से सात बसें बाहर, बेड़ा सिमटकर 119 पर पहुंचा

Fri, 13 Nov 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 13 Nov 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Seven buses removed from Chamba depot; fleet size shrinks to 119
कभी 200 बसों से दौड़ता था निगम का डिपो, नई बसों का इंतजार, रूट मर्ज करने की तैयारी
विज्ञापन

बसों की कमी से ग्रामीण रूटों पर बढ़ेगा इंतजार, दो बसों वाले मार्गों पर एक बस चलाने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पहाड़ी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। चंबा डिपो की सात और बसें निर्धारित आयु पूरी करने के बाद कंडम घोषित कर दी गई हैं। इससे निगम का बस बेड़ा घटकर 119 रह गया है, जबकि एक समय डिपो में करीब 200 बसें थीं।
लगातार घटते बेड़े के बीच पहले से प्रभावित बस रूटों का संचालन निगम के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
बसों की कमी को देखते हुए निगम अब उपलब्ध संसाधनों के अनुसार रूटों में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत कुछ रूटों को मर्ज किया जा सकता है। जिन मार्गों पर पहले दो बसें भेजी जाती थीं, वहां एक ही बस चलाने की योजना है। इससे बसों का उपयोग तो बेहतर हो सकेगा, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को लंबे समय तक बस का इंतजार करना पड़ सकता है। पहले ही कई रूट बसों की कमी के कारण प्रभावित हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि सात बसें निर्धारित समय पूरा कर चुकी थीं, इसलिए उन्हें कंडम घोषित किया गया है। डिपो में बसों की कमी को देखते हुए सरकार को नई बसें उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि कंडम बसों के स्थान पर जल्द नई बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed