फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sevadar has not reached school for one and a half years, now her job is in danger

Chamba News: डेढ़ साल से स्कूल नहीं पहुंची सेवादार, अब नौकरी पर मंडराया संकट

Wed, 29 Nov 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 29 Nov 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Sevadar has not reached school for one and a half years, now her job is in danger
चंबा। जिला चंबा के सरकारी स्कूल में तैनात सेवादार ने डेढ़ साल से अपनी उपस्थित नहीं दी है। ऐसे में अब इस सेवादार की नौकरी पर संकट मंडरा गया है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने संबंधित सेवादार को नोटिस जारी किया है और दस दिनों के भीतर ज्वाइनिंग करने के आदेश दिएं है। अगर दी गई मोहलत के भीतर सेवादार ज्वाइन नहीं करती है तो विभाग की ओर से इस सेवादार की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। दरअसल, यह महिला सेवादार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर में तैनात है और कांगड़ा जिला की रहने वाली है। विभागीय जानकारी के अनुसार यह महिला सेवादार अंतिम दिन 17 मई 2022 को स्कूल में उपस्थित हुई थी। इसके बाद महिला सेवादार स्कूल नहीं पहुंची है। इस अवधि में विभाग और स्कूल स्तर पर सेवादार के साथ पत्राचार किया है। मगर अभी तक सेवादार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि, विभाग द्वारा भेजे गए पत्रों को रिसविंग हुई है। मगर कोई भी जवाब स्कूल या विभाग को सेवादार की ओर से नहीं दिया गया है। बहरहाल, अब विभाग ने अंतिम नोटिस सेवादार को भेजा है। इसके तहत विशेष मोहलत दी गई है। दस दिनों के भीतर अगर महिला सेवादार ज्वाइन नहीं करती है तो उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से तैनात सेवादार की सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। विभागीय अफसर भी जवाब न आने की सूरत में काफी असमंजस में है।


इनसेट

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेवादार को अब अंतिम नोटिस भेजकर दस दिनों के भीतर ज्वाइन के आदेश दिए है। अगर महिला सेवादार ज्वाइन नहीं करती है तो उसकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। इस मामले में पूरी जिम्मेवारी सेवादार की होगी।
विज्ञापन


पंकज सलारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed