{"_id":"6ac91c63e4c5d1023504a48e","slug":"seva-do-khairi-and-byc-banikhet-won-the-swachhata-sports-league-chamba-news-c-88-1-cmb1014-199427-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्वच्छता स्पोर्ट्स लीग में सेवा-दो खैरी और बीवाईसी बनीखेत जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्वच्छता स्पोर्ट्स लीग में सेवा-दो खैरी और बीवाईसी बनीखेत जीते
Fri, 09 Oct 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत की ओर से पधर मैदान में आयोजित स्वच्छता स्पोर्ट्स लीग में शुक्रवार को दो क्रिकेट मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में एनएचपीसी सेवा-दो खैरी ने क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत को 29 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में बनीखेत यूथ क्लब (बीवाईसी) ने चमेरा पावर स्टेशन-प्रथम को 35 रन से मात दी। पहले मैच में सेवा-दो खैरी ने निर्धारित 15 ओवर में 144 रन बनाए। कुलदीप ने 35 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत की टीम 115 रन ही बना सकी। दूसरे मुकाबले में बीवाईसी बनीखेत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए। विक्रम ने 48 और जग्गी ने 26 रन बनाए। जवाब में चमेरा पावर स्टेशन-प्रथम की टीम 110 रन ही बना सकी। इस तरह बीवाईसी ने 35 रन से मुकाबला जीत लिया। संवाद