{"_id":"697109c9b28ec1cb69069b71","slug":"settlement-of-fca-cases-is-necessary-for-implementing-the-schemes-deputy-commissioner-chamba-news-c-88-1-cmb1002-172601-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाए लागू करने के लिए एफसीए मामलों का निपटारा जरूरी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाए लागू करने के लिए एफसीए मामलों का निपटारा जरूरी : उपायुक्त
Wed, 21 Jan 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत वन मंडल डलहौजी से विभिन्न मामलों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने के लिए एफसीए मामलों का त्वरित निपटारा आवश्यक है।
वन मंडल डलहौजी के अंतर्गत लोक निर्माण मंडल चंबा से संबंधित एक मामला स्टेज-वन के अंतर्गत स्वीकृत किया जा चुका है, जबकि एक अन्य मामला स्वीकृति प्रक्रिया में है। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण मंडल डलहौजी के अंतर्गत परिवेश पोर्टल-1 पर 41 मामले तथा परिवेश पोर्टल-2 पर विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े 16 मामले अनुमोदन की प्रक्रिया में हैं।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न चरणों में लगने वाली आपत्तियों का अंतर-विभागीय समन्वय के माध्यम से समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। यह भी निर्देश दिए कि द्वितीय चरण की स्वीकृतियों से संबंधित सभी आवश्यक अनुपालना कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। बैठक में वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जोगिंद्र शर्मा और नरेंद्र चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।