फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Separate room sought for senior citizens at SADA Complex.

Chamba News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए साडा कांप्लेक्स में मांगा अलग कक्ष

Wed, 24 Jun 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Separate room sought for senior citizens at SADA Complex.
जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी अलग से कार्यालय खोलने की मांग
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने एडीएम को सौंपा मांगपत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। वरिष्ठ नागरिक लंबे समय से वरिष्ठ नागरिक कक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। वे वहां खाली समय में बैठकर अखबार पढ़ना, इंडोर गेम या आपस में गुफ्तगू कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक साडा कांप्लेक्स में एक कक्ष उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने एडीएम को मांगपत्र सौंपा।


एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने कहा कि जन्म तारीख मरण, तारीख शादी-वादी सब पंचायत में दर्ज होती है परंतु जब प्रमाण पत्र मांगने जाते हैं तो कहा जाता है कि चंबा में मिलेगा। चंबा जाने पर कहा जाता है कि शिमला में मिलेगा। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जन्म, मृत्यु और शादी के प्रमाण पत्र लेने के लिए अलग से कार्यालय खोला जाए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मात्र 400 रुपये चिकित्सा भत्ता मिलता है। यह महंगाई के दौर में काफी कम है। इसे बढ़ाकर 2000 प्रतिमाह किया जाना आवश्यक है। उन्होंने मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रबंधों को पुख्ता करने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed