{"_id":"6145ef4d8ebc3e915e51badc","slug":"sell-goods-according-to-the-merchant-s-fixed-price-chamba-news-sml3842901179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी तय दाम के मुताबिक बेचें सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी तय दाम के मुताबिक बेचें सामान
विज्ञापन
भरमौर में फिलिंग स्टेशन में व्यवस्था जांचते विधिक माप विज्ञान के सहायक नियंत्रक विजयेंद्र सिंह
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विधिक माप विज्ञान चंबा की टीम ने शनिवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर के बाजार में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में व्यवस्था को जांचा गया। साथ ही स्थानीय फिलिंग स्टेशन में जाकर भी व्यवस्था का जायजा लिया गया। यह निरीक्षण विधिक माप विज्ञान के सहायक नियंत्रक विजयेंद्र सिंह नरयाल ने किया।
औचक निरीक्षण के दौरान जहां व्यवस्था सही पाई गई, वहीं कुछेक खामियां भी दिखीं। उन्होंने इन खामियों को दुकानदारों समय रहते दुरुस्त करने के लिए कहा। शनिवार को टीम ने पहले भरमौर स्थित फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि सरकार की ओर से निर्धारित मूल्यों के तहत ही पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा है। उसके बाद बाजार में भी विभिन्न वस्तुओं के दामों का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानों में सही दाम वसूलने की व्यवस्था पाई गई। इस पर सहायक नियंत्रक ने दुकानदारों को निर्देशित किया है कि वे विभिन्न वस्तुओं पर निर्धारित दाम के मुताबिक ही सामान बेचें। अगर वे अधिक मूल्य वसूलते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विधिक माप विज्ञान के सहायक नियंत्रक विजयेंद्र सिंह नरयाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भरमौर क्षेत्र में व्यवस्था की जांच-परख की गई। कहा कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्था सही पाई गई। कहा कि कुछ खामियों को लेकर दुकानदारों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए।