{"_id":"61337d2c8ebc3e679c12b9b9","slug":"seero-survey-will-start-in-chamba-chamba-news-sml3826779124","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्ष से अधिक आयु के लोगों का होगा सीरो सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह वर्ष से अधिक आयु के लोगों का होगा सीरो सर्वे
विज्ञापन
seero survey will start in Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में कोरोना वायरस को लेकर एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए छह वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का सीरो सर्वे किया जाएगा। इसके लिए इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाकायदा बीएमओ और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। ये टीमें प्रत्येक जिले के चयनित 20 गांवों में पहुंचकर छह वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के ब्लॅड सैंपल लेंगी। इन सैंपलों की मेडिकल कॉलेज की माइक्रो लैब में जांच की जाएगी। सीरो सर्वे से इस बात का पता लगाया जाएगा कि जिले के छह से अधिक आयु वर्ग के लोगों की टीकाकरण के बाद एंटीबॉडी बन पाई है या नहीं।
जिले के सात ब्लॉकों से लिए जाएंगे 400 सैंपल
जिले के समोट ब्लॉक के छह गांव, पांगी का एक, चूड़ी ब्लॉक के चार, भरमौर-तीसा ब्लॉक के दो-दो, किहार के तीन, पुखरी के दो और नगर परिषद चंबा का जनसाली वार्ड भी सैंपलिंग के लिए चुना गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी हरितपुरी ने बताया कि सीरो सर्वे के तहत जिले के छह वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा की माइक्रो लैब में सैंपलों की जांच की जाएगी।