{"_id":"663fa1ddbbe70f07b8029f9b","slug":"seeds-will-reach-in-three-days-distribution-will-start-from-14th-chamba-news-c-88-1-cmb1003-124534-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन दिन में पहुंचेगा बीज, 14 से शुरू होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन दिन में पहुंचेगा बीज, 14 से शुरू होगा वितरण
Sat, 11 May 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 11 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में मक्की की बिजाई के लिए बीज का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है।
जिले के किसानों को तीन दिन के भीतर मंगलवार यानी 14 मई तक बीज की उपलब्धता विभाग करवाएगा। विभाग के पास जल्द डिमांड पहुंचने वाली है। विभाग ने वितरण को लेकर भी व्यापक योजना तैयार कर ली है। हालांकि, कृषि प्रसार अधिकारी के करीब 36 पद रिक्त हैं। बावजूद इसके विभाग स्थानीय स्तर से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर पर किसानों को बीज उपलब्ध करवाएगा।
जानकारी के अनुसार इस बार विभाग ने करीब 1800 क्विंटल बीज की मांग की है। हैदराबाद से बीज चंबा पहुंचेगा। यह बीज हाइब्रिड रहेगा। इस बार विभाग की ओर से लागत के अनुसार ही बीज मंगवाया है, जिससे बाद में इसे वापस न भेजना पड़े। गौरतलब है कि पिछले करीब 2250 बीज की डिमांड विभाग ने की थी, मगर 1800 क्विंटल बीज की ही खपत हुई। बहरहाल, विभाग को शेष बीज वापिस भेजना पड़ा। जिले में भटियात, भरमौर, सिहुंता, रापजुरा, सलूणी, तीसा सहित ऊंचाई वाले इलाकों में भी मक्की की बिजाई की जाती है। बहरहाल, विभाग की ओर से डिमांड के अनुसार ही इस बार बीज किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। उधर, कृषि उपनिदेशक चंबा डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि तीन दिन के भीतर बीज चंबा पहुंच जाएगा। बताया कि 1800 क्विंटल बीज की डिमांड की गई है। मंगलवार से बीज वितरण शुरू किया जा सकता है।
--