फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Seed distribution center locked in Hardaspura, now Rajpura will race

Chamba News: हरदासपुरा में बीज वितरण केंद्र पर ताला, अब 30 किमी दूर राजपुरा को लगेगी दौड़

Sat, 23 Nov 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 23 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seed distribution center locked in Hardaspura, now Rajpura will race
चंबा। हरदासपुरा स्थित कृषि बीज वितरण केंद्र को बंद कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को अब बीज लेने के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। कृषि विभाग ने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए केंद्र को बंद कर दिया है। अब किसानों को बीज खरीदने के लिए राजपुरा स्थित वितरण केंद्र जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कृषि बीज वितरण केंद्र पिछले कई वर्षों से हरदासपुरा में सक्रिय था। मगर हाल ही में केंद्र में कार्यरत कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद इसे बंद कर दिया गया है। हरदासपुरा केंद्र पर चंबा की करीब 45 पंचायतें निर्भर थीं। अब साहो जैसी दूरस्थ पंचायतों से आने वाले किसानों को बीज लेने के लिए लगभग 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना होगा।
विज्ञापन

किसानों में शक्ति प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, राज कुमार, अमित कुमार, और रोशन लाल ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार भले ही किसानों को सुविधाएं देने के दावे करती हो, लेकिन यह कदम उनकी समस्याओं को और बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से राजपुरा की दूरी लगभग आठ किलोमीटर है, लेकिन हरदासपुरा के किसानों को अब राजपुरा तक पहुंचने के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मांग की है कि हरदासपुरा बीज वितरण केंद्र को जल्द से जल्द पुनः चालू किया जाए, ताकि उन्हें बीज खरीदने के लिए अतिरिक्त सफर और परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उधर, कार्यवाहक कृषि उपनिदेशक डॉ. विकास कपूर का कहना है कि उन्होंने हाल ही में अतिरिक्त चार्ज मिला है। कहा कि जल्द ही उचित व्यवस्था बनाई जाएगी और केंद्र को शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।


ये क्षेत्र हो रहे प्रभावित
हरदासपुरा में बीज वितरण केंद्र बंद होने से जम्मुहार, उटीप, कठन्ना, लुड्डू, साहो, कीड़ी, मंगला, साच फतेहपुर और खज्जियार आदि पंचायतें निर्भर करती है। मगर अब उन्हें बीस से तीस किलोमीटर से अधिक सफर किसानों को तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed