फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   second day of doctors srike

डॉक्टरों की हड़ताल ने बढ़ाया मरीजों का मर्ज

Tue, 29 Jun 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
second day of doctors srike
चुवाड़ी (चंबा)। दिन मंगलवार। समय सुबह के नौ बजे। स्थान सिविल अस्पताल चुवाड़ी। ओपीडी में मरीज पहुंचना शुरू हो गए हैं। वे पर्ची काउंटर पर पहुंच कर अपनी पर्ची बनवा रहे हैं। धीरे-धीरे ओपीडी के बाहर भीड़ जुटना शुरू होती है। डॉक्टर के इंतजार में ओपीडी के बाहर लंबी लाइन लग गई है। वहीं, दूसरी ओर पर्ची काउंटर पर महिलाएं और पुरुषों सहित 15 लोग पर्ची बनाने के लिए कतार में हैं। धीरे-धीरे यह कतार भी अब बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सुबह सवा दस बजे ओपीडी के बाहर लगी कतार में से कुछ लोग बाहर निकल कर बैंच पर बैठ जाते हैं। इसी बीच पता चलता है कि चिकित्सक आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। साढ़े ग्यारह बजे के बाद ही चिकित्सक ड्यूटी पर लौटेंगे। डॉक्टरों के ओपीडी में देरी से पहुंचने का पता चलते ही कुछ मरीज जमीन पर ही बैठ जाते हैं। आखिरकार ग्यारह बजे के बाद ही डॉक्टर ओपीडी में बैठते हैं और मरीजों का चेकअप शुरू होता है। कई मरीजों को चेकअप करवाने के लिए चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगी हड़ताल
मंगलवार को सिविल अस्पताल चुवाड़ी में कुठनू, बनेट, तारागढ़, कैंथली, साडल, बनेट, गाहर, तुरकड़ा और गगाहर से लोग चेकअप करवाने के लिए पहुंचे। अस्पताल के कार्यकारी एसएमओ देवेंद्र पाल ने कहा कि पंजाब पे कमीशन डॉक्टरों के एनपीए में कटौती हो रही है। इसका पंजाब के चिकित्सक विरोध कर रहे हैं। पंजाब के चिकित्सकों के समर्थन में हिमाचल के चिकित्सक भी हड़ताल कर रहे हैं। कहा कि जब तक चिकित्सकों की मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई घंटे बाद हुआ चेकअप : सेवानंद
समतर निवासी सेवानंद ने कहा कि वह चेकअप करवाने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे अस्पताल चुवाड़ी पहुंचे। लेकिन, ओपीडी में चिकित्सक न होने से उन्हें परेशानी हुई। ढाई घंटे बाद वह चेकअप करवा पाए।
सुबह नौ बजे पहुंचे थे अस्पताल : सोमराज
तारागढ़ निवासी सोमराज ने कहा कि सुबह नौ बजे अपने रिश्तेदार के साथ अस्पताल पहुंचे। लेकिन, चिकित्सक के हड़ताल पर होने से ओपीडी बंद थी। लिहाजा, साढ़े ग्यारह बजे चिकित्सक से चेकअप करवाया।
सरकार को मान लेनी चाहिए मांगें : ओमी चंद
ओमी चंद ने कहा कि 25 किमी का सफर तय कर वह सुबह दस बजे अस्पताल पहुंचे। लेकिन, चिकित्सक के न होने से उन्हें निराश होना पड़ा। सरकार को चिकित्सकों की मांगों को पूरा कर देना चाहिए, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

निराश होकर लौट गए घर : अनिल
लाहड़ निवासी अनिल कुमार ने कहा कि डॉक्टरों के हड़ताल पर होने की सूचना मिलने के बाद वह एक घंटा इंतजार करने के बाद घर लौट आए। कहा कि अब बुधवार को एक बार फिर अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed