{"_id":"6923447cd887859e4c044f2d","slug":"second-accused-escapes-in-six-months-questions-raised-on-police-credibility-chamba-news-c-399-1-sml1046-392898-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: छह महीने में दूसरा आरोपी भागा, पुलिस की साख पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: छह महीने में दूसरा आरोपी भागा, पुलिस की साख पर सवाल
Sun, 23 Nov 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा थाने और जेल से भागे दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इससे पुलिस की साख पर भी सवाल उठ रहे हैं। पोक्सो एक्ट छह महीने पहले गिरफ्तार किए दुष्कर्म के आरोपी इब्राहिम को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके कुछ दिन बाद ही वह जेल से भाग गया। अब बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी मानविंद्र सदर थाने से तीन दिन पहले भाग गया। अपने दावे के अनुरूप चंबा पुलिस इन आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।
हैरान करने वाली बात है कि बीते दो दिन से चंबा पुलिस यह दावा करती नहीं थक रही है कि जल्द चोरी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा, लेकिन फिलहाल तीन दिन से पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।
वहीं आरोपी इब्राहिम को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक पुलिस उसे पता लगाने में भी सफल नहीं हो पाई है। यह अलग बात है कि पुलिस ने उसके घर से लेकर उन सभी रिश्तेदारों के यहां दबिश देकर इब्राहिम को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस ने अभी तक यह भी खुलासा नहीं किया है कि उसने इन दोनों मामलों में कोई विशेष टीम गठित भी की है या नहीं। फिलहाल वर्तमान स्थिति यह है कि यह दोनों मामलों ने पुलिस की सतर्कता और कार्यशैली दोनों को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रखा है।
दोनों आरोपियों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पोक्सो एक्ट में ज्यूडिशियल रिमांड पर चल रहे इब्राहिम और चोरी मामले में आरोपी मानविंद्र को जल्द पकड़ लिया जाएगा। हितेश लखनपाल, एएसपी चंबा