फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   search operation starts soon

दोबारा शुरू हो सकती है मणिमहेश पर्वत पर लापता युवकों की खोज

Sun, 27 Mar 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Sun, 27 Mar 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन

मणिमहेश पर्वत की भैरोघाटी में लापता हुए युवकों की तलाश प्रशासन दोबारा शुरू कर सकता है। उपमंडल प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मौसम साफ रहने पर पर्वतारोहण संस्थान में प्रशिक्षित दल को भैरोघाटी भेजा जाएगा।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे से भरमौर में बारिश नहीं हुई है लेकिन मणिमहेश पर्वत पर बादल छाए हुए हैं और हिमपात की संभावना बनी हुई है। एसडीएम जितेंद्र कंवर ने बताया कि मौसम पूरी तरह खुलते ही टीम भैरोघाटी तक भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि लापता दोनों युवकों के जिंदा होने की अब कोई संभावना नहीं है और उनकी खोज में दूसरे लोगों की जिंदगी दांव पर नहीं लगाई जा सकती है। इसलिए फिलहाल, इस अभियान में ब्रेक दी गई है।
विज्ञापन


पर्वतारोहण संस्थान युवकों की खोज को तैयार है लेकिन प्रशासन उन्हें मौसम साफ होने की पड़ताल पूरी होने के बाद खोजबीन की इजाजत देगा। उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह में मौसम साफ बना रहा तो यह दल मणिमहेश पर्वत के लिए कूच कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed