फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   search operation

सेरी गांव के दया राम का छठे दिन भी नहीं लग पाया कोई सुराग

Tue, 16 Jul 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
search operation
चंबा में डैम में दया राम की तलाश करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। भरमौर के सदर पंचायत के सेरी गांव के दया राम का छठे दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। मंगलवार को राजस्व विभाग, पुलिस, पर्वतारोहण, एनएचपीसी के अलावा परिजन बुद्धिल डैम में तलाश करते रहे लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। गौरतलब है कि दया राम बीते वीरवार को सुबह घर से साथ लगते जंगल में भेड़ बकरियां चराने गया था। लेकिन देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों से संपर्क किया और गांव में भी तलाश किया लेकिन दया का कोई पता नहीं चल पाया। अगले दिन साथ के जंगल में दया राम की चप्पल मिली।
विज्ञापन

इसी से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं वह नीचे डैम में न गिर गया हो। जहां पर चप्पल मिली है, वहां से बांध कुछ ही दूरी पर है। शंकर राम ने पुलिस में अपने भाई दया राम की गुमशुदगी के बारे में रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पृथी पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को डैम में संयुक्त टीम ने सर्च किया है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को फिर से अभियान शुरू किया जाएगा। अगर डैम का पानी निकालना पड़ा तो डैम प्रबंधक से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed