{"_id":"6a89dac2f09bc87aab055d26","slug":"search-for-pwd-worker-in-baira-siul-reservoir-chamba-news-c-88-1-cmb1008-194066-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पीडब्ल्यूडी कर्मी की बैरा सियुल जलाशय में तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पीडब्ल्यूडी कर्मी की बैरा सियुल जलाशय में तलाश
Sat, 22 Aug 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक का भी नहीं चला पता, 18 अगस्त से लापता हैं बशीर मोहम्मद
गोताखोरों ने छाना चप्पा-चप्पा, देर शाम तक नहीं मिल पाई कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत बशीर मोहम्मद पिछले दो-तीन दिन से लापता हैं। उनकी बाइक (एचपी 44-3280) का भी पता नहीं चल पाया है।
परिजन और पुलिस उनकी तलाश कर रहे हैं। शनिवार सुबह बैरा सियुल जलाशय में गोताखोरों की टीम उतारी गई। नकरोड़ चौकी प्रभारी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ रहे। पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से जलाशय और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को सुबह करीब 9:10 बजे बशीर मोहम्मद डैम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए थे। इसके बाद अन्य कैमरों की फुटेज में उनकी गतिविधियों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। उनके डैम क्षेत्र में होने की आशंका के चलते पुलिस ने पानी में भी तलाश शुरू कर दी है। शनिवार सुबह से गोताखोर डैम के पानी में बशीर मोहम्मद की तलाश कर रहे हैं।
एसपी विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों की छानबीन करने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। स्थानीय लोग भी अभियान में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल बशीर मोहम्मद का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने यदि किसी व्यक्ति को बशीर मोहम्मद या उनकी बाइक के संबंध में कोई जानकारी अथवा सुराग मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या उनके परिजनों को सूचित करें।