फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   SDM will investigate the misuse of government money in Seikothi

Chamba News: सेईकोठी में सरकारी धन के दुरुपयोग मामले की एसडीएम करेंगे जांच

Wed, 01 Mar 2023 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Mar 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
SDM will investigate the misuse of government money in Seikothi
चंबा। सेईकोठी पंचायत में पांच लाख के सरकारी धन के दुरुपयोग मामले की जांच अब उपमंडल अधिकारी चुराह करेंगे। उन्हें जांच टीम का मुखिया बनाया गया है। उनके साथ जांच टीम में ऑडिट अफसर और असिस्टेंट इंजीनियर को शामिल किया गया है। पांच दिन में यह टीम पंचायत में हुए सरकारी धन के दुरुपयोग मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

पंचायत उपप्रधान और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पंचायतीराज मंत्री से शिकायत की है कि सेईकोठी पुल से लेकर खबली नाले तक सड़क बनाने के लिए पांच लाख की धनराशि खर्च की गई है जबकि धरातल पर एक इंच भी सड़क नहीं बनाई गई है। इस मामले के उजागर होते ही पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर पंचायत अधिकारियों में खलबली मच गई है। रातोंरात अवैध रूप से सड़क बनाने का भी प्रयास किया गया जिससे इस मामले में सफाई दी जा सके। लेकिन वन विभाग ने सरकारी भूमि पर रातोंरात बनाई जा रही अवैध सड़क के निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इस मामले की जांच का जिम्मा उपमंडल अधिकारी चुराह को सौंपा गया है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सड़क से जुड़े सभी दस्तावेजों को तैयार रखने के आदेश दिए हैं। जांच टीम इन कागजातों की जांच करने के लिए कभी भी खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में जा सकती है। इसके अलावा धरातल में जाकर भी जांच टीम सड़क की मौजूदा परिस्थिति का जायजा लेगी। सभी तथ्यों पर जांच पड़ताल करके जांच टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही जिला प्रशासन आगामी कार्रवाई करेगा। इस मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए शिकायतकर्ताओं की शिकायत की एक प्रतिलिपि विधानसभा अध्यक्ष और पंचायतीराज मंत्री को भी भेजी है। सेईकोठी पंचायत में सड़क के मामले को लेकर जांच की जा रही है। खंड विकास अधिकारी को सभी दस्तावेज दर्शाने के लिए कहा गया है। पांच दिन के बाद जांच टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारी को सौंप देगी। -गिरीश शर्मा, उपमंडल अधिकारी चुराह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed