फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   SDM Pangi will investigate the corporation bus accident case

Chamba News: एसडीएम पांगी करेंगे निगम बस हादसे के मामले की जांच

Tue, 10 Oct 2023 10:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
SDM Pangi will investigate the corporation bus accident case
पांगी। किलाड़-सुराल मार्ग पर कनवाल नाले में निगम की बस दुर्घटना मामले की उपमंडलाधिकारी नागरिक पांगी की अगुवाई में जांच होंगी। इसकी रिपोर्ट एसडीएम की अगुवाई में गठित टीम द्वारा पूरी करने के बाद आवासीय आयुक्त को सौंपी जाएगी। हादसे में जान गवाने वाले मैकेनिक के शव को पोस्टमार्टम के बाद ताबूत में बंद कर एचआरटीसी की मिनी बस में रख कर पूरे सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव शौर पहुंचाया गया। जहां पर दोपहर बाद पैतृक श्मशानघाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी अनुसार किलाड़ से सुराल के लिए सुबह 11:30 बजे एचआरटीसी की बस रवाना हुई।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे के करीब बीस सुराल से किलाड़ के लिए रवाना हुई, लेकिन सुराल से महज पांच किलोमीटर आगे कनवाल नाले में पहुंचने पर बस खराब हो गई। बस को पुनः काफी देर स्टार्ट करने की कोशिश करने के बाद भी बस स्टार्ट न होने पर चालक-परिचालक ने बस वही खड़ी की और मैकेनिक को लाने के लिए किलाड़ चले गए। सोमवार देर शाम मैकेनिक को लेकर चालक-परिचालक वापस मौके पर पहुंचे। मैकेनिक ने बस में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया। साथ ही बस को ट्रायल के लिए स्टार्ट करवाया, लेकिन बस अनियंत्रित हो सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में मैकेनिक की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए कुल्लू भेजा गया जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा गया। आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने बताया कि एसडीएम पांगी की अगुवाई में जांच कमेटी हादसे के पीछे रहे कारणों का पता लगाकर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed