फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Schools will have to conduct annual functions before 25th

Chamba News: स्कूलों को 25 से पहले करवाने होंगे वार्षिक समारोह

Mon, 08 Dec 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Schools will have to conduct annual functions before 25th
चंबा। जिले के स्कूलों को 25 दिसंबर तक वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित करने होंगे। इसके बाद समारोह के आयोजन पर रोक रहेगी। समारोह के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी तरह की रुकावट न आए, इसलिए शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से समस्त स्कूलों को इस बारे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान अभी स्कूलों में वार्षिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। हालांकि, कुछ स्कूलों की ओर से जनवरी में भी वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान विद्यालयों में पढ़ाई का पीक समय होता है।
विज्ञापन

स्कूलों में वार्षिक समारोह के आयोजन के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न उत्पन्न होते हैं। इस विषय को ध्यान में रखते हुए अब शिक्षा विभाग की ओर से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजन को लेकर समय निर्धारित कर दिया है। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों के समग्र विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि 25 दिसंबर के बाद वार्षिक समारोहों का आयोजन नहीं होगा। इस बारे में स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed