फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   School children looking for books and toys in the rubble

स्कूली बच्चे मलबे में दबे बस्तों में तलाश रहे किताबें और खिलौने

Sun, 21 Aug 2022 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
School children looking for books and toys in the rubble
प्रभावितों से घरों से निकाला सामान लेकर जाते युवा। - फोटो : Chamba
चुवाड़ी(चंबा)। भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद नगर परिषद चुवाड़ी के वार्ड नंबर तीन त्रिमथ से प्रशासन की ओर से 40 परिवारों को शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

इन परिवारों को राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी, आंबेडकर भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में ठहराया गया है। नौनिहाल मलबे में दबे अपने बस्तों से किताबों और घर में रखे खिलौनों की तलाश कर रहे हैं।
प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से प्रभावितों की सहायता की जा रही है। युवाओं की फौज लोगों की हरसंभव मदद करने में जुटी हुई है। पानी के जलजले के बाद उम्र भर का जख्म प्रभावितों को मिला है। प्रभावित नम आंखों से अपने घरों को छोड़ रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि सरकार के नुमाइंदे भी अभी तक प्रभावितों का कुशलक्षेम जानने नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर पंचायत चुवाड़ी के वार्ड त्रिमथ में भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ है। वार्ड के 40 मकान जर्जर हो गए हैं। बारिश के दौरान भारी मात्रा में मलबा लोगों के घरों में पहुंच गया है। सामान को निकालने के लिए युवाओं की फौज जुटी हुई है। युवा मोर्चा अध्यक्ष कांग्रेस संदीप जसरोटिया, नगर पंचायत चुवाड़ी उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चाढ़क, नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम धीमान, पूर्व प्रधान सुदेश धीमान, पूर्व मंडलाध्यक्ष संतोष शर्मा, जेबीटी शिक्षक आशीष बहल, माथुर शर्मा, साहिल महाजन, वितुल शर्मा, साहिल गुप्ता आदि प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावितों का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावितों को दी जा रही हरसंभव मदद
कार्यकारी एसडीएम भटियात जगन ठाकुर ने बताया कि त्रिमथ के 40 मकानों को खाली करवा दिया गया है। कहा कि सुरक्षित स्थानों में इन परिवारों को शिफ्ट किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed