फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   School children are on time, teachers who teach are missing

Chamba News: स्कूली बच्चे टाइम पर, पढ़ाने वाले अध्यापक नदारद

Sat, 16 Mar 2024 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 16 Mar 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
School children are on time, teachers who teach are missing
स्कूली बच्चे टाइम पर, पढ़ाने वाले अध्यापक नदारद
विज्ञापन

केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कुठार में पेश आया मामला
11 बजे तक नहीं पहुंचे शिक्षक, मिड-डे मील वर्कर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों की मौज लगी है। 11:00 बजे तक अध्यापक स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि निर्धारित समय के अनुसार नौनिहाल स्कूल पहुंच रहे हैं, मगर शिक्षक 11:00 बजे तक अपनी हाजिरी नहीं दे रहे हैं। अध्यापकों की इस कारगुजारी से नाराज अभिभावकों और ग्रामीणों ने एक वीडियो बनाया है। जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एक तरफ जहां स्कूल में अध्यापक नहीं पहुंच रहे हैं, दूसरी तरफ सफाई व्यवस्था के भी बुरे हाल हैं। ग्रामीणों की मानें तो इस बारे पहले भी कई बार अवगत करवाया गया है, मगर कोई व्यवस्था बनाने में विभाग नाकाम रहा है। वहीं, मामला ध्यान में आने के बाद उपमंडलीय प्रशासन भी हरकत में आया है और इस मामले को लेकर नजदीकी स्कूल प्रबंधन को व्यापक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

--ग्राम पंचायत बड़ग्रां की प्रधान शुभा कुमारी का कहना है कि 11 बजे भी अध्यापक स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि इस बारे रिपोर्ट तलब की गई है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद का कहना है कि इस बारे सूचना मिली है। कहा कि जल्द ही उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed