{"_id":"5e08cb6e8ebc3e87c67ec977","slug":"school-chamba-news-sml319309214","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के नौ स्कूलों में बायोमीट्रिक लगाने की कवायद में संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के नौ स्कूलों में बायोमीट्रिक लगाने की कवायद में संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी सहित अन्य क्षेत्रों के करीब नौ स्कूलों में किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं पहुंच रहा है। ऐसें में अब इन क्षेत्रों के स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने में मुश्किल हो रही है। उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से स्कूलों में नेटवर्क से संबंधित रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दी है। ऐसे में इन स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन स्थापित करने की में मुश्किल हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले के करीब 130 सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन स्थापित की जानी है। जबकि, जिला के करीब सौ स्कूलों में पहले ही बायोमीट्रिक स्थापित की जा चुकी है। ऐसे में विभाग ने 130 स्कूलों के प्रमुखों से यह जानकारी मांगी थी कि उनके क्षेत्र में किस कंपनी का नेटवर्क पहुंचता है। विभाग की ओर से मांगी जानकारी के बाद 130 में से नौ स्कूल ऐसे हैं जहां किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं पहुंचता है। इसमें जनजातीय क्षेत्र पांगी के भी सरकारी स्कूल शामिल हैं। गौरतलब है कि सरकार की ओर से स्कूल स्टाफ पर शिकंजा कसने के लिए बायोमीट्रिक मशीन की स्थापना की जा रही है।
इन स्कूलों को नो सिग्नल स्टेट्स
सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधा, नड्डल, टुंडरू, न्याग्रां, कुगति, जुम्हार, सेेंचूनाला, शौर, रेई स्कूल इस फेहरिस्त में शामिल हैं जहां किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में विभाग और सरकार को यहां बायोमीट्रिक मशीन लगाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग चंबा के उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने बताया कि स्कूलों से नेटवर्क संबंधित जानकारी मांगी गई है। उन्होंने बताया कि करीब नौ स्कूल ऐसे हैं जहां नेटवर्क नहीं है। इसके बारे में उच्च शिक्षा निदेशालय को अवगत करवा दिया गया है।