फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Scholarship will be given to the students of class 1st to 8th

Chamba News: पहली से आठवीं के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Mon, 14 Aug 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Scholarship will be given to the students of class 1st to 8th
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इसके बारे में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के मुताबिक 20 अगस्त तक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को ऐसे विद्यार्थियों की सूची तैयार करनी होगी जो आईआरडीपी श्रेणी से संबंधित हों। इस सूची को विभाग के कार्यालय में भेजना होगा। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि इस मामले में लेटलतीफी बरतने पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई गई हैं। इसी फेहरिस्त में आईआरडीपी छात्रवृत्ति योजना भी शामिल है। इसके तहत पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पांच सौ रुपये और छठी से आठवीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सात सौ रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि इसके बारे में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को जल्द आवेदन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि 20 अगस्त तक आवेदन भेजे जा सकते हैं। लापरवाही के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed