फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Schedule of flights to be fixed for Pangi

Chamba News: पांगी के लिए तय किया जाए उड़ानों का शेड्यूल

Wed, 28 Dec 2022 10:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Schedule of flights to be fixed for Pangi
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोग सर्दियों में कारावास जैसा जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। घाटी सर्दियों में भारी बर्फबारी होने के कारण देश दुनिया से कट जाती है। साच पास मार्ग बर्फबारी से सात माह तक बंद रहता है।
विज्ञापन

ऐसे में घाटी के लोगों को हेलिकाप्टर की उड़ानों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन, पिछले दो सालों में पांगी के लिए चौपर की उड़ानें न के बराबर हुई हैं। यह बात पांगी कल्याण संघ के अध्यक्ष भगत बड़ोत्रा ने कही। बुधवार को जिला मुख्यालय में संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि 1970 से पांगी की जनता प्रदेश और केंद्र की सरकारों से चैहणी सुरंग बनाने की मांग कर रही हैं लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने इसको लेकर स्वीकृति प्रदान नहीं की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 1952 से लेकर 1966 तक पांगी अलग विधानसभा क्षेत्र हुआ करता था। पांगी घाटी से तीन विधायक भी रहे लेकिन मौजूदा समय में पांगी को भरमौर विस क्षेत्र से जोड़ा गया है जो पांगीवासियों के लिए किसी सजा से कम नहीं है। कोई भी कार्य करवाने के लिए घाटी के लोगों को सैकड़ों किमी का सफर करके भरमौर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नई सरकार से मांग की है कि पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया जाए। उन्होंने सरकार से यह भी मांगी की है कि सर्दियों में जिला मुख्यालय के लिए आवाजाही करने को हेलिकाप्टर का शेड्यूल तय किया जाए। इसमें अजोग, साच, किलाड़ और धरवास हेलिपैड पर माह में दो-दो उड़ानें करवाई जाएं। बैठक में महासचिव बीआर भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed