फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Scanner installed in medical college, now slip will be made immediately

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में लगाया स्कैनर, अब तुरंत बनेगी पर्ची

Thu, 12 Dec 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Scanner installed in medical college, now slip will be made immediately
चंबा मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष के बाहर पर्ची बनाने के लिए काउंटर पर लगाया गया आभा आईडी एप
चंबा। अब मरीजों को पर्ची बनाने के लिए स्टाफ के साथ उलझना नहीं पड़ेगा। साथ ही भीड़ में खड़े होकर धक्के भी नहीं खाने पड़ेंगे। अब मरीज आभा आईडी से स्कैन करके आसानी से अपनी पर्ची बना पाएंगे। इसेक लिए मेडिकल कॉलेज चंबा के आपातकालीन कक्ष के बाहर और पंजीकरण केंद्र के बाहर प्रबंधन ने स्कैनर लगा दिया है। इस स्कैनर को स्कैन करके मरीज सीधे पर्ची बना पाएंगे। जैसे ही मरीज स्कैनर पर आभा आईडी से स्कैन करेगा। उसका नाम पता सीधे पंजीकरण केंद्र के पास चली जाएगी। जहां पर पर्ची बनाने वाला स्टाफ उस नाम पते के अनुसार मरीज की पर्ची बना देगा। इसके बाद मरीज को वह पर्ची मिल जाएगी।
विज्ञापन


शुरुआत में इस व्यवस्था को लागू करने में प्रबंधन को भी परेशानी हो रही है तो वहीं मरीजों को भी इस नई व्यवस्था को समझना मुश्किल हो रहा है। लेकिन मेडिकल कॉलेज का स्टाफ मरीजों को इस पर्ची बनाने की इस नई विधि के बारे में विस्तार से जानकारी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


चंबा मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1,000 की ओपीडी रहती है। मरीजों को पंजीकरण केंद्र बाहर लाइनों में खड़े होकर अपनी पर्ची बनानी पड़ती है। इसमें मरीजों को काफी देर तक लाइनों में खड़े भी रहना पड़ता था। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। अब मरीज पंजीकरण केंद्र के बाहर सिर्फ अपने मोबाइल से स्कैन करेंगे। उनकी पर्ची बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि आभा आईडी से स्कैन करके मरीज आसानी से अपनी पर्ची बना सकते हैं। अब उन्हें लाइनों में धक्के खाने की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed