फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sbi branch open in bagdar chamba

बनीखेत क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों को अब घर द्वारा मिलेगी बैंकिंग सेवा

Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
sbi branch open in bagdar chamba
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र के तहत ग्राम पंचाय बगढार सहित छह अन्य पंचायतों को अब बैंकिंग सुविधा के लिए बनीखेत का नहीं जाना पड़ेगा। इन पंचायतों के करीब 15 हजार लोगों को अब घर के नजदीक ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी। मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक की उपशाखा बगढार का उद्घाटन कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर बनीखेत शाखा के प्रबंधक विकास शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विधिवत रूप से बैंक उपशाखा का शुभारंभ किया। शाखा प्रबंधक विकास शर्मा ने बताया कि उपशाखा खुलने से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ढलोग, सुदली, बगढार, नगाली, मेल, टप्पर और केहल के ग्रामीणों को इस फायदा होगा। उन्होंने बताया कि पहले लोगों को दूरदराज क्षेत्रों से आकर बनीखेत बैंक में आना पड़ता था। इससे कई बार पूरा दिन ही उनका लगा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए अब बगढार पंचायत उपशाखा खोली गई है। बैंक उपशाखा के शुभारंभ मौके पर प्रबंधक ने बैंक की विभिन्न योजनाएं, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, एटीएम माइक्रो से एटीएम से पैसे निकलवाना, बैंक के योनो ऐप के जरिये पैसे निकालने के बारे भी जानकारी दी।

बनीखेत शाखा के मैनेजर विकास शर्मा ने बताया कि भगढार में स्टेट बैंक की उपशाखा का उद्घाटन किया गया है। इससे लोगों को घर के नजदीक ही बैंकिंग सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed