फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Save Mother Earth committees will be formed to monitor the sale and distribution of fertilizers.

Chamba News: खाद की बिक्री और वितरण की निगरानी के लिए बनेंगी धरती माता बचाओ समितियां

Thu, 04 Dec 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Dec 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Save Mother Earth committees will be formed to monitor the sale and distribution of fertilizers.
चंबा। पंचायत और सीमा क्षेत्रों में खाद की बिक्री एवं वितरण पर कड़ी निगरानी रखने के लिए जिले में ग्राम, उपमंडल और जिला स्तर पर धरती माता बचाओ निगरानी समितियों का गठन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में कृषि और अन्य विभागों के अधिकारियों की एक बैठक में दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि इन समितियों का मुख्य उद्देश्य खाद की अत्यधिक या संदिग्ध आपूर्ति की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना रहेगा। साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में खाद की तस्करी पर रोक लगाना और किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए प्रेरित करना भी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम स्तरीय समिति रबी और खरीफ सीजन से पहले ग्राम पंचायत की मासिक बैठक आयोजित करेगी। इसमें खादों के संतुलित उपयोग और मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिशों के आधार पर पोषक तत्व आधारित उर्वरकों के सही उपयोग पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन कम से कम 100 ऐसे गांव और स्थानों की पहचान करेगा, जहां रासायनिक खाद का उपयोग अत्यधिक है।कृषि कार्यालय से खुदरा बिक्री के आंकड़े लेकर खपत में किसी भी असामान्य वृद्धि के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा और किसानों को शिक्षित किया जाएगा। बैठक में समिति के गठन, उनकी भूमिकाओं एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को सभी जरूरी औपचारिकताएं 15 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।


प्रधान होंगे अध्यक्षग्राम स्तरीय धरती माता बचाओ निगरानी समिति में ग्राम प्रधान अध्यक्ष होंगे। ग्राम पंचायत सचिव, कृषि सखी, ड्रोन दीदी, प्रगति शील किसान, प्राथमिक कृषि ऋण समितियां/किसान उत्पादक संगठन, संबंधित क्षेत्र के कृषि विभाग से कोई एक अधिकारी इस समिति के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed