{"_id":"6a5bb255f72d0bc7700be927","slug":"sanitation-services-will-be-operational-round-the-clock-at-the-minjar-fair-chamba-news-c-88-1-cmb1003-190426-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिंजर मेले में 24 घंटे रहेगी सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिंजर मेले में 24 घंटे रहेगी सफाई व्यवस्था
Sat, 18 Jul 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद ने तैयार किया प्लान, 18 दिन की सफाई पर खर्च होंगे छह लाख 97 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान चारों चौगान में सफाई व्यवस्था बेहतर रहेगी। इसके लिए नगर परिषद ने प्लान तैयार कर लिया है।
मेले के पहले दिन से लेकर समाप्ति तक चारों चौगान में सफाई और कचरा प्रबंधन का कार्य लगातार जारी रहेगा। इसके लिए 6 लाख 97 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मेले को लेकर नगर परिषद अतिरिक्त सफाई कर्मियों की भी तैनाती करेगी। इससे मेले के दौरान व्यवस्था बेहतर और दुरुस्त रहेगी। गौरतलब है कि मेले के दौरान चौगान में प्रतिदिन भीड़ उमड़ती है। ऐसे में पूरे परिसर को स्वच्छ बनाए रखना नगर परिषद के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार सफाई व्यवस्था को चौबीस घंटे संचालित करने की योजना बनाई गई है। नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों की तैनाती दिन और रात के लिए सुनिश्चित की है। कर्मचारी नियमित रूप से चौगान, कार्यक्रम स्थलों और आसपास के क्षेत्रों से कचरा एकत्र करेंगे और उसका समय पर निस्तारण किया जाएगा। किसी भी स्थान पर कचरे का ढेर न लगे, इसके लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी रखी जाएगी। सुबह से देर रात तक सफाई कार्य जारी रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के बाद भी परिसर को तुरंत साफ किया जाएगा। चौगान के चारों मैदानों में सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि मेले में बेहतर सफाई के लिए योजना तैयार कर ली गई है।
--