फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sanghani-Langera road not restored even after six days

Chamba News: छह दिन बाद भी बहाल नहीं हुई संघनी-लंगेरा सड़क

Wed, 12 Apr 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 12 Apr 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sanghani-Langera road not restored even after six days
संवाद न्यूज एजेंसी सलूणी (चंबा)। संघनी-लंगेरा मार्ग पर छह दिन के बाद भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इसकी वजह से लंगेरा और गुवाड़ी गांवों के लोगों को पहाड़ी से होकर पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों को अपनी जरूरतों का सामान घरों तक पहुंचाना काफी मुश्किल हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने पहाड़ी पर लोगों के लिए पैदल चलने के लिए भले ही रास्ता बना दिया है लेकिन उस रास्ते पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। लंगेरा के पास पहाड़ी दरकने से संघनी-लंगेरा मार्ग यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया है। वाहनों की आवाजाही होना तो दूर की बात, यहां पैदल चलना भी लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है। पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन हो रहा है। इससे लोक निर्माण विभाग को वहां कार्य करने में दिक्कत हो रही है। सड़क को बहाल करने में जुटी जेसीबी पर भी पत्थर आ गिरे। गनीमत यह रही कि घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके चलते विभाग मार्ग बहाली के कार्य को सुरक्षा के साथ निपटा रहा है। बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण विभाग समय पर इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल नहीं करवा पा रहा है। जिस हिसाब से पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन हो रहा है उसे देख यही लग रहा है कि मार्ग को बहाल होने में लंबा समय लग सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि मार्ग को बहाल करने के लिए विभाग पूर्ण प्रयास कर रहा है लेकिन भूस्खलन होने के कारण परेशानी हो रही है। जैसे ही भूस्खलन रुकेगा, मार्ग को तुरंत यातायात के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed