फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sanghani-Langera road not restored even after seven days

Chamba News: संघनी-लंगेरा मार्ग सात दिन बाद भी नहीं हुआ बहाल

Thu, 13 Apr 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 13 Apr 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sanghani-Langera road not restored even after seven days
सलूणी (चंबा)। संघनी-लंगेरा मार्ग पर सात दिन बाद भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इससे लंगेरा और गुवाड़ी गांवों में रहने वाली 400 की आबादी को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को पहाड़ी के रास्ते ही पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही सात दिन से बंद पड़ी है। सात दिन पहले संघनी के पास अचानक पहाड़ी दरकने से मार्ग यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया था जो अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन होने से लोक निर्माण विभाग को सड़क को बहाल करने में दिक्कत हो रही है। लंगेरा और गुवाड़ी गांव में रहने वाले लोगों को राशन सहित अन्य जरूरी सामान घरों तक पहुंचाना काफी मुश्किल हो रहा है। पहाड़ी पर जहां बिना सामान चलना मुश्किल हो रहा है वहीं पहाड़ी पर लोगों को पीठ पर राशन की बोरी उठाकर चलना किसी चुनौती से कम नहीं है। स्थानीय लोग यही मांग कर रहे हैं कि संघनी-लंगेरा मार्ग को यातायात के लिए जल्द बहाल करवाया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी मौके पर तैनात है। भूस्खलन रुकते ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed