फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sand theft in the dark, police issued challans to 12 vehicles

Chamba News: अंधेरे में रेत की चोरी, पुलिस ने 12 वाहनाें के काटे चालान

Mon, 04 Nov 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 04 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sand theft in the dark, police issued challans to 12 vehicles
चुराह (चंबा)। तीसा पुलिस ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। रविवार रात को पुलिस की टीम ने नाका लगाकार अवैध रूप से नदी से रेत निकाल कर ले जा रहे वाहनों को पकड़ा। साथ ही रेत को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। नाके के दौरान दो टिपरों समेत 12 मालवाहक वाहनों के अवैध रूप से रेत ले जाने पर चालान काटे गए। इसमें पुलिस ने 21,000 रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


अकसर देखने में आता है कि खनन माफिया पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नदी से रेत निकालकर रात के समय सप्लाई करते हैं। ऐसे में पुलिस ने अब रात को नाका लगाकर इनके खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। पुलिस थाना तीसा के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस रात को नाके लगाकर अवैध रूप से रेत ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed