फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Samples visited measles affected area

Chamba News: खसरा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लिए सैंपल

Fri, 28 Apr 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Samples visited measles affected area
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चंबा में खसरा फैलने का कारणों का पता लगाने के लिए पहुंची शिमला की चार सदस्यीय टीम ने जड़ेरा और सिल्लाघ्राट क्षेत्र से पांच सैंपल एकत्रित किए हैं। इन सैंपलों को टीम टांडा मेडिकल कॉलेज भेजेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही खुलासा होगा कि आखिरकार खसरे के अलावा कहीं अन्य बीमारी से तो बच्चे पीड़ित नहीं हैं। बहरहाल, शिमला से पहुंची टीम के अलावा नौ टीमें क्षेत्र के प्रत्येक घर में जाकर बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित संक्रमितों की तलाश में जुटी हुई है। टीम ने खुलासा किया है कि मेडिकल कॉलेज चंबा में सामने आए चार मामलों के बाद बढ़ रहे मामलों में अब कमी आई है।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिले में खसरा संक्रमितों के मामले आने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से शिमला से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का गठन कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके अपनी रिपोर्ट तैयार करने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत शिमला से वीरवार को टीम चंबा पहुंची थी। स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने संक्रमित बच्चों का डाटा एकत्रित किया जिसकी जानकारी सीएमओ और बीएमओ ने उन्हें प्रदान की। शुक्रवार को टीम जडेरा और सिल्लाघ्राट क्षेत्र में पहुंची। बीते चार दिन से ये टीमें घर-घर दस्तक देकर सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित बच्चों की तलाश में जुटी हैं। खैर, टीम ने क्षेत्र का दौरा कर अपने स्तर पर जांच की है। देरशाम तक टीम जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन

शिमला से आई टीम में शामिल डॉ. विक्रम कटोच ने बताया कि जो भी बच्चे खसरा बीमारी से पीड़ित मिले हैं वे सभी घुमंतू समुदाय से संबंधित हैं जो गर्मियों और सर्दियों के सीजन में अलग-अलग स्थानों में रहते हैं। ऐसे में उनके बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। इसमें समुदाय की गलती भी देखने को मिल रही है। अभिभावकों ने जन्म के उपरांत अपने बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण नहीं करवाया है। इसके चलते बच्चे संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि बच्चों को बुखार, खांसी, जुकाम और शरीर पर दाग-धब्बे निकलते हैं तो इसे हल्के में न लेते हुए तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर चिकित्सक का परामर्श लें। बताया कि संक्रमित पाए गए बच्चों का उपचार चला हुआ है, जो जल्द स्वस्थ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed