{"_id":"66b3a0b455d4fa4c5d0b863e","slug":"samples-of-cooked-mutton-chicken-and-fish-from-dhabas-chamba-news-c-88-1-cmb1003-130604-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ढाबों से भरे पके हुए मटन, चिकन और मछली के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ढाबों से भरे पके हुए मटन, चिकन और मछली के सैंपल
Wed, 07 Aug 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Aug 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा में मिंजर मेले के दौरान ढाबे में नॉन वेज के सेंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर में मांसाहार परोसने वाले ढाबा संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग चंबा की टीम ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को टीम ने औचक निरीक्षण कर ढाबों में सफाई व्यवस्था की जांच की। साथ ही अलग-अलग दुकानों से मटन, चिकन और पकी हुई मछली का सैंपल भरा।
इन सैंपलों को जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अगर जांच के दौरान सैंपल मानकों से परे पाए जाते हैं तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल एकत्रित करने का मकसद मेला देखने आने वाले लोगों को स्वच्छ खाना उपलब्ध करवाना है, जिससे लोगों का स्वास्थ्य किसी भी तरह प्रभावित न हो।
जानकारी के अनुसार शहर में करीब पचास से अधिक दुकानों में नॉन वेज ढाबा संचालक परोसते हैं। इनमें चिकन, मटन और मछली शामिल हैं। बहरहाल, इन दिनों काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोग दिन भर चौगान में खरीदारी करते हैं। साथ ही दोपहर का भोजन भी ढाबों में कर रहे हैं। ऐसे में यह भोजन लोगों का स्वास्थ्य खराब न करे, इसलिए विभागीय टीम ने औचक निरीक्षण कर शिकंजा कसने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
उधर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि तीन सैंपल चिकन, मटन और मछली के लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
--