फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Samples of 500 people will be taken everyday for corona examination in the district

Chamba News: जिला में रोजाना कोरोना जांच को लिए जाएंगे 500 लोगों के सैंपल

Sun, 01 Jan 2023 09:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Samples of 500 people will be taken everyday for corona examination in the district
चंबा मेडिकल कॉलेज में कारोना सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले में अब रोजाना 500 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की जाएगी। मौजूदा समय में विभागीय टीमें 50 से 60 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच कर रही थीं, लेकिन अब सैंपल लेने की दर बढ़ाई जाएगी। इसे लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर कोरोना जांच के लिए सैंपल निर्धारित किए गए हैं। इसके आधार पर स्वास्थ्य खंड अधिकारी अपने परिक्षेत्र में रोजाना कोरोना जांच के लिए सैंपल लेंगे। इन सैंपलों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की आरटीपीसीआर लैब में भेजा जाएगा। जहां पर तैनात स्टाफ को भी विभाग ने सतर्क कर दिया है। कोरोना की रफ्तार ढीली होने के बाद आरटीपीसीआर में कोरोना जांच की दर भी कम हो गई थी, लेकिन अब दोबारा से इस लैब में कोरोना जांच को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में कोरोना का एक ही सक्रिय मरीज है। उसे उपचार के लिए होम आइसोलेट किया गया है। गंभीर लक्षणों वाले कोरोना मरीजों के लिए जिला कोविड अस्पताल में 60 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। जहां पर मरीजों के इलाज को लेकर ऑक्सीजन सहित अन्य जरूरी दवाइयों को उपलब्ध करवा दिया गया है। कम मरीज होने के चलते जिले में अन्य किसी भी कोविड केयर सेंटर को सक्रिय नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ने पर डलहौजी और चुवाड़ी कोविड केयर सेंटर को विभाग सुचारु करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना के सैंपलों की दर को बढ़ाया जाएगा। इसे लेकर सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी हो चुके हैं। जिले में रोजाना 500 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की जाएगी। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों में जुटा है।
-डॉ. कपिल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed