{"_id":"6037d52b8ebc3ee97b529f32","slug":"sample-filled-with-antibiotics-and-calcium-medicines-chamba-news-sml3622790178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीबायोटिक और कैल्शियम की दवाइयों के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीबायोटिक और कैल्शियम की दवाइयों के सैंपल भरे
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को भरमौर क्षेत्र में एंटीबायोटिक और कैल्शियम दवाइयों के दो सैंपल भरे। इन दवाइयों के सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा जाएगा। गौरतलब है कि भरमौर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की ओर से बिना अनुमति दवाइयां बेचने की विभाग के पास शिकायतें पहुंची हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भरमौर क्षेत्र में दवा विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
जिले में अधिकांश जगहों पर झोलाछाप चिकित्सक अधिक लाभ अर्जित करने के मकसद से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये झोलाछाप चिकित्सक कथित देसी जड़ी-बूटियों से लोगों की जटिल बीमारी का उपचार करने तक का दावा करते हैं। भरमौर में निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने दो दवा विक्रेताओं की दुकानों से एंटीबायोटिक और कैल्शियम दवाओं के दो सैंपल भरे।
ड्रग इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि एंटीबायोटिक और कैल्शियम दवाइयों के दो सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भरे हैं। उन्होंने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए विभागीय लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण की भनक लगते ही झोलाछाप डॉक्टर गायब हो गए।