{"_id":"6082c0328ebc3e8d35341cca","slug":"samlayu-market-closed-due-to-increasing-corona-cases-chamba-news-sml3682856123","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने समलेऊ बाजार करवाया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने समलेऊ बाजार करवाया बंद
विज्ञापन
समलेऊ में बंद पड़ी दुकानें।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। समलेऊ क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने समलेऊ बाजार को बंद करवा दिया। साथ ही एनएचपीसी कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। वहीं, कॉलोनी के साथ लगते कुछ इलाकों को बफर जोन भी बनाया गया है, जहां नियमानुसार लोगों की आवाजाही होगी। कोविड नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा। शुक्रवार को एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने समलेऊ बाजार और एनएचपीसी कॉलोनी का निरीक्षण किया। उनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
एसडीएम ने समलेऊ बाजार को बंद करवाने के आदेश दिए। साथ ही व्यापारियों को आगामी आदेश आने तक बाजार बंद रखने को कहा। निगरानी के लिए वहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जिले में सामने आए कोरोना के मामलों में 13 संक्रमित लोग समलेऊ क्षेत्र से ही संबंधित हैं। इसकी वजह से बाजार को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
बाजार बंद करने के बाद एसडीएम ने स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों, एनएचपीसी प्रबंधन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को कहा कि वे अपनी पंचायतों के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। इस क्षेत्र में काफी कम लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में अहम भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन
एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि समलेऊ बाजार को बंद करवा दिया गया है। इस क्षेत्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसके अलावा एनएचपीसी कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।