फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Salute the ballot box, then cast your vote

Chamba News: मत पेटी को नमस्कार किया, फिर डाला वोट

Sat, 30 May 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 30 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Salute the ballot box, then cast your vote
चंबा के चनेड में मतदान करने के बाद मत पेटी के समक्ष नमस्कार करती बुजुर्ग महिला पानो देवी।संवाद
जिला चंबा के तीसरे और अंतिम चरण के चुनावों में बुजुर्गों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

कहीं व्हील चेयर तो कहीं परिजनों का हाथ पकड़ कर मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण की मतदान प्रक्रिया के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं में भी गजब का जोश दिखा। मतदान के लिए कई बुजुर्ग परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे। चलने-फिरने में असमर्थ मतदाता व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे।

मतदान से पहले केंद्र में पहुंची बुजुर्ग महिला ने मत पेटी को नमस्कार किया। इसके बाद मतदान किया। हालांकि कुछ वरिष्ठ मतदाता छड़ी के सहारे भी मतदान केंद्रों तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद इसकी खुशी बुजुर्गों के चेहरे पर साफ देखी जा रही थी। 88 वर्षीय ज्ञान चंद, पंचायत नेरा निवासी 90 वर्षीय साबो, 103 वर्षीय चनेड़ निवासी पानो देवी, 85 वर्षीय हाजो बेगम, चमेली निवासी घोल्टी 103 वर्षीय महिला, 91 वर्षीय घोल्टी निवासी धर्म चंद ने भी मतदान किया। सुरक्षा कर्मियों और ग्रामीणों ने बुजुर्गों को पीठ पर उठाकर या पकड़कर ही मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed