फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saluni Bazaar drains overflow, road turns into drain

Chamba News: सलूणी बाजार की नालियां उफान पर, सड़क बनी नाला

Sun, 01 Feb 2026 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Feb 2026 06:32 AM IST
विज्ञापन
Saluni Bazaar drains overflow, road turns into drain
सलूणी में तालाब बनी नाली:
सलूणी (चंबा)। दिन : शनिवार, समय : सुबह 10 बजे, स्थान : सलूणी। बाजार की सड़क किनारे बनी नालियां ब्लॉक हैं। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है। इस दौरान लोग संभल कर ही आवाजाही कर रहे हैं। गंदे पानी की बदबू से लोग परेशान दिखे। सलूणी में विभिन्न विभागाें के कार्यालयों में लोग जब अपना कार्य करवा पहुंचे तो उन्हें इस परेशानी से गुजरना पड़ा। लोगों का कहना है कि बाजार में नालियों की बदहाली ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बाजार की मुख्य सड़क पर कचरे से जाम नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरी सड़क नाले का रूप ले चुकी है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण कचरा जमा हो गया है। इससे न सिर्फ बाजार में आने-जाने वाले सैकड़ो लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है बल्कि दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोेक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। नालियों को साफ करवाकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग द्वार सड़क किनारे बनाई नालियां कचरे से भरी हैं जिससे पानी सड़क पर बह रहा है। कई बार शिकायत की लेकिन आज दिन तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
- खेम राज, स्थानीय

बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। नालियों का पानी सड़क पर जमा रहता है। फिसलन इतनी होती है कि डर लगता है, कहीं बच्चा गिर न जाए।
-विजय राणा, स्थानीय।

यह बाजार की मुख्य सड़क है लेकिन हालत नाले से भी बदतर हैं। नालियां कचरे से भरी हैं, बदबू फैली रहती है। विभाग इन्हें दुरुस्त नहीं कर पा रहा है।
-पीयूष राणा, स्थानीय

हालात इतने खराब हैं कि पैदल चलना तो दूर, दोपहिया वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। बारिश में नालियां उफान पर आ जाती हैं और गंदा पानी सीधे सड़क पर फैल जाता है।
विज्ञापन

-मनोज कुमार

सलूणी में तालाब बनी नाली:

सलूणी में तालाब बनी नाली:

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed