{"_id":"5f53c4188ebc3e6a064500c7","slug":"salooni-50-bed-hospital-builtup-chamba-news-sml344133847","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीविल अस्पताल सलूणी में जल्द बनेगा 50 बिस्तरों की सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीविल अस्पताल सलूणी में जल्द बनेगा 50 बिस्तरों की सहूलियत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी(चंबा)। सिविल अस्पताल सलूणी में जल्द 50 बिस्तरों की सुविधा वाले भवन का निर्माण होगा। इसके लिए बाकायदा संबंधित विभागों ने औपचारिकताओं को पूरा करना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने नए भवन के लिए बाकायदा ड्राइंग तक तैयार कर ली है। अब इसे स्वास्थ्य विभाग की कमेटी के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
इसके बाद कमेटी इस ड्राइंग के आधार भवन निर्माण संबंधी विचार-विर्मश के बाद निर्णय लेगी। सिविल अस्पताल के 50 बिस्तरों की सुविधा वाला भवन बनने से क्षेत्र की नौ पंचायतों को लाभ मिलेगा।
इसमें ग्राम पंचायत सलूणी, सिंग्गाधार, खरौटी, खरल, सूरी, पुखरी, किलोड़, ब्याणा, सिंग्गाधार शामिल है।
दो वर्ष पहले उपमंडल सलूणी के दौरे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ग्रामीणों कीमांग को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी को अपग्रेड करते हुए 50 बिस्तरों का बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
अब इस दिशा में प्रशासन ने उचित कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत लोक निर्माण विभाग मंडल सलूणी ने सिविल अस्पताल सलूणी के 50 बिस्तरों के भवन की ड्राइंग तैयार की है।
ड्राइंग को स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण संबंधी औपचारिकताएं आरंभ कर दी जाएंगी। अस्पताल अपग्रेड होने से क्षेत्र की 20 हजार आबादी को इसका लाभ मिलेगा और यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मिल सकेंगी।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेश चंदेल ने बताया कि सलूणी अस्पताल के लिए 50 बिस्तरों के भवन निर्माण की ड्राइंग तैयार कर ली गई है। इसे स्वास्थ्य विभाग की स्वीकृति मिलना शेष है।
सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि लोनिवि की तैयार की गई ड्राइंग स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंची हैं। स्वास्थ्य विभाग की कमेटी इस ड्राइंग को देखकर और विचार-विर्मश करने बाद ही मंजूरी दी जाएगी।