फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Saloni College gets new building of Arts Faculty

Chamba News: सलूणी कॉलेज को मिला कला संकाय का नया भवन

Sat, 07 Sep 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Saloni College gets new building of Arts Faculty
महाविद्यालय सलूणी के कला संकाय और प्रशासनिक भवन के लोकार्पण के दौरान पूजा करती पूर्व डलहौजी विध
सलूणी कॉलेज को मिला कला संकाय का नया भवन
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन का भी पूजा-अर्चना के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने किया लोकार्पण
साल 2016 में 11 करोड़ रुपये से बनकर तैयार हुए हैं प्रशासनिक और कला संकाय भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। महाविद्यालय सलूणी में कला संकाय भवन का पूजा-अर्चना के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने विधिवत रूप से लोकार्पण किया गया। महाविद्यालय को अपना भवन मिलने से अब विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

वर्ष 2016 में महाविद्यालय में कला संकाय भवन और प्रशासनिक भवन करीब 11 करोड़ के बजट से बनकर तैयार हो चुका था। भवन महाविद्यालय प्रबंधन के अधीन न होने के चलते प्रशासनिक भवन में ही कक्षाएं चल रही थीं। इसको लेकर समय-समय पर विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने भवन का लोकार्पण करने को लेकर आवाज उठाई। अब इस भवन का लोकार्पण कर दिया गया है। इससे पूर्व प्राचार्य महिंद्र सिंह सलारिया ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष दिनेश राणा ने महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरने के अलावा महाविद्यालय में नए विषयों समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, पत्रकारिता, जनसंपर्क, पर्यटन आदि विषयों को आरंभ करवाने की मांग उठाई। उन्होंने मांग है कि महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय, भूगोल और संगीत विषय के प्रवक्ताओं के पदों को भी भरा जाए। इसका खामियाजा 300 विद्यार्थियों को विषयों का संपूर्ण ज्ञान नहीं हो पा रहा है। विशेषकर मुख्य विषय अंग्रेजी का पद 2016 से रिक्त है। इससे विद्यार्थियों को चंबा, बनीखेत और धर्मशाला जाना पड़ रहा है। अधीक्षक ग्रेड-टू, वरिष्ठ सहायक, लिपिक, भंडार रक्षक, सफाई कर्मी, पुस्तकालय सहायक और पुस्तकालय सेवक के पद भरने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय, कनिष्ठ अभियंता अंशुल, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता आशिम, पूर्व जिप अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य पवन ठाकुर, जिप सदस्य रेखा ठाकुर, उपप्रधान संजीव कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed