फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Salima first in slogan writing, Shivani first in poster making competition

Chamba News: नारा लेखन में सलीमा, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम

Mon, 01 Dec 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Salima first in slogan writing, Shivani first in poster making competition
चंबा। चंबा कॉलेज में विश्व एड्स दिवस के मौके पर नारा लेखन प्रतियोगिता में सलीमा ने पहला, प्रांजल ने दूसरा और ऋषि कपूर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, प्रांजल द्वितीय और सलीमा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में मन्नत शर्मा और भावना ने पहला, कुमारी पलक ने दूसरा और भावना तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोलाज बनाओ प्रतियोगिता में अक्षिता प्रथम रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शशिबाला और हितेश प्रथम, साक्षी द्वितीय, शिवानी और सलीमा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

रील बनाओ में उमेश ने पहला स्थान हासिल किया। यह कार्यक्रम रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के सयुंक्त तत्वावधान में किया गया। समापन समारोह में कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्राणी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनेश वर्मा ने स्रोत व्यक्ति, डॉ. विदुषी और डॉ. याशिका गुलेरिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी एवं एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाश के कहा कि एड्स का ज्ञान, बचाए जान के नारे को चरितार्थ करते हुए जागरूकता के लिए इन गतिविधियों का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि प्रोफेसर राकेश राठौर कुमार ने कहा कि नशाखोरी एवं नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार और एड्स जैसी जानलेवा बीमारी भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए विकराल समस्याएं हैं और इनसे लड़ना किसी चुनौती से कम नहीं है। कहा कि एड्स का ज्ञान ही एड्स से बचने का कारगर हथियार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed