फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Salary from Bhajoutra, Mathematics teacher is providing services in Yol Cantt School

Chamba News: वेतन भजौत्रा से, सेवाएं योल कैंट स्कूल में दे रहे गणित अध्यापक

Sat, 21 Dec 2024 11:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Dec 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
Salary from Bhajoutra, Mathematics teacher is providing services in Yol Cantt School
तेलका (चंबा)। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अधीन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भजौत्रा में विद्यार्थियों को गणित का गुणा-भाग करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। कारण यहां कागजों में तैनात टीजीटी गणित अध्यापक का एक साल से प्रतिनियुक्ति पर योल कैंट में सेवाएं देना है। भजौत्रा में गणित विषय पढ़ाने के लिए कोई अध्यापक ही नहीं है।
विज्ञापन

टीजीटी गणित अध्यापक को 23 सितंबर 2023 से भजौत्रा विद्यालय से ही वेतनमान भी मिल रहा है। मगर वे सेवाएं चंबा जिला से दूर धर्मशाला के योल कैंट में सेवाएं दे रहे हैं। इससे भजौत्रा स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले 205 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अब अभिभावकों ने एसएमसी के माध्यम से शिक्षक की प्रतिनियुक्ति रद्द करने अथवा यहां और शिक्षक तैनात करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अभिभावकों में मराज, दर्शन कुमार, जगदीश, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, नेक राम, संजय कुमार, केसो राम, तिलक राज ने कहा कि गणित के अध्यापक की अनुपस्थिति के कारण उनके बच्चों को गणित का ज्ञान नहीं मिल पा रहा। इससे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार एसएमसी ने इस समस्या को उठाया और गणित के अध्यापक की प्रतिनियुक्ति रद्द करने या भजौत्रा में नए अध्यापक की तैनाती की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि भजौत्रा स्कूल में भजौत्रा, डिढवाल, घरजिंडू, कुट, पधरोटू, भैडुई, बरोला, द्रोड़, शेरू, शगोटी, गडेण जैसे दूरदराज के गांवों के बच्चे पढ़ाई करने पहुंचते हैं, लेकिन यहां शिक्षक की कमी के कारण उन्हें गुणा-भाग करना भी चुनौती पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि अब वार्षिक परीक्षाएं आने वाली हैं, ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा कैसे देंगे।
प्रधानाचार्य बृजलाल ने कहा कि मामले में एसएमसी की ओर से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed