{"_id":"60ae495c8ebc3e00c759d557","slug":"saini-again-joined-covid-duty-after-bseting-corona-chamba-news-sml3715216174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को मात देकर फिर ड्यूटी पर लौटीं दीप सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को मात देकर फिर ड्यूटी पर लौटीं दीप सैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में तैनात फार्मासिस्ट दीप सैनी कोरोना को मात देने के बाद फिर कोविड ड्यूटी पर लौट आई हैं। 11 मई को कोरोना संक्रमित होने के बाद वह 14 दिन तक होम आइसोलेट रहीं। कोरोना को मात देने के बाद अब वह फिर कोविड ड्यूटी में अपनी सेवाएं देने के लिए सीएचसी पहुंच गई हैं।
उनकी ड्यूटी कोरोना वैक्सीनेशन के साथ कोरोना सैंपल एकत्रित करने के लिए लगाई गई है। सीएचसी बाथरी के परिक्षेत्र में कोरोना सैंपल और वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगाए जाते हैं, जहां उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। सैनी जब वह कोरोना संक्रमित हुई थीं तो उनके संपर्क में आने से उनके परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित हो गए थे जो अब स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड में ड्यूटी देने के बाद जब वह अपने घर लौटती हैं तो उनका परिवार उनकी हौसलाअफजाई करता है। इसकी वजह से उनका मनोबल बढ़ता रहता है।
यही कारण है कि वह कोरोना को मात देने के बाद दोबारा कोविड में ड्यूटी देने के लिए तत्पर हैं। उधर, दीप सैनी का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। इससे आम लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की अहम भूमिका है। इसलिए वह अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए लोगों को कोरोना से बचाने में डटी हुई हैं।