फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   said adc

ग्रीन पर्यटन स्थल बनेगा मिनी स्विटजरलैंड खज्जियार

Sat, 03 Oct 2020 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
said adc
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार अब ग्रीन प्लेस बनेगा। हरे भरे पेड़ों से घिरे खज्जियार स्थित सरकारी भवनों और दुकानों की छत्तों को हरा रंग किया जाएगा। शनिवार को औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे एडीसी चंबा मुकेश रेपस्वाल ने खज्जियार की सुंदरता बढ़ाने को लेकर ये दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खज्जियार में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। अगर सफाई में कहीं लापरवाही पाई जाती है तो जुर्माने का भी प्रावधान है। उन्होंने पंचायत भवन की खस्ताहालत सुधारने के सचिव को निर्देश दिए। इसके अलावा सरकारी होटल में सीवरेज टैंक लीकेज को दो दिनों के भीतर दुरुस्त करने के आदेश होटल प्रबंधन को दिए।
विज्ञापन

एडीसी चंबा मुकेश रेपस्वाल शनिवार को पर्यटन स्थल खज्जियार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खज्जियार की दुकानों में निरीक्षण किया। साथ ही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी दुकानदारों को मास्क पहनने को कहा। साथ ही आ रहे पर्यटकों को कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना के बारे में आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल खज्जियार में गंदगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खज्जियार की सुंदरता बढ़ाने के लिए सभी भवनों और ढाबों की छत्तों पर हरा रंग करवाया जाएगा, ताकि यह एक ग्रीन प्लेस लग सके। उन्होंने खज्जियार की मूलभूत सुविधाएं एटीएम, बैंक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के मामले को भी अपनी प्राथमिकता बताया। एडीसी चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। कहा कि खज्जियार की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी प्रशासन प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed