फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sacks filled with garbage were kept on the roof of the rainshelter.

Chamba News: रेनशेल्टर की छत पर रख दिए कूड़े से भरे के बोरे

Sun, 12 May 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Sacks filled with garbage were kept on the roof of the rainshelter.
चंबा। मुगला बाजार में जर्जर वर्षाशालिका हादसे का कारण बन सकती है। यह वर्षाशालिका खस्ताहाल हो चुकी है। नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने भी इसे कबाड़ का अड्डा बना रखा है।
विज्ञापन

खस्ताहाल वर्षाशालिका की छत पर कूड़े और प्लास्टिक के बोरे रखे जा रहे हैं। ऐसे में यहां कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। स्थानीय दुकानदारों में किश्वर सिंह, मेहुल महाजन, सुरेश कुमार, नीरज कुमार, सुनील कुमार, आकाश कुमार, दीपक कुमार और राज कुमार ने कहा कि इस वर्षाशालिका का निर्माण हुए करीब 25 साल बीत गए हैं। वर्षाशालिका की दीवारों पर दरारें आ गई हैं। इसके अलावा छत भी खस्ताहाल है। सफाई कर्मचारी इसकी छत पर चढ़कर प्लास्टिक और अन्य कचरा रख रहे हैं। ऐसे में यह कभी भी ढह सकती है। बताया कि इस वर्षाशालिका में बैठकर लोग बसों का इंतजार भी बैठते हैं। इस कारण अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने नगर परिषद चंबा से मांग की है कि इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की जाए और सफाई कर्मियों को छत पर कचरा न रखने के निर्देश दिए जाएं। उधर, नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि इस बारे में ठेकेदार को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed