{"_id":"583ec89c4f1c1bb61fde6b35","slug":"sabzi-mandi-work-not-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह में तय समय पर पूरा नहीं हुआ सब्जी मंडी भवन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह में तय समय पर पूरा नहीं हुआ सब्जी मंडी भवन का काम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 30 Nov 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी का लटका काम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह में सोसायटी के माध्यम से बन रहा सब्जी मंडी भवन तय समय पर पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
माउंटेन फॉर्मर सोसायटी इस भवन का निर्माण करवा रही थी और सोसायटी को यह भवन फरवरी 2016 में पूरा करके डीआरडीए के हवाले करना था। जिसके बाद यहां सब्जी मंडी शुरू होनी थी। भवन का कुल खर्च 40 लाख रुपये आंका गया था। लेकिन सोसायटी का दावा है कि इस समय भवन निर्माण पर सोसायटी 42 लाख रुपये खर्च कर चुकी है। लेकिन समय पर फंड उपलब्ध न होने की वजह से आखिर का काम रुक गया है।
भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2011 में शुरू हुआ था। फिलहाल, कोल्ड स्टोर का निर्माण बाकी है। जबकि बीज वितरण के लिए दुकानें व शौचालय का निर्माण होना है। सोसायटी ने भवन में बिजली का प्रबंध कर दिया है। लेकिन अभी तक पानी के कनेक्शन नहीं लग पाए हैं। जिसकी वजह से सब्जी मंडी भवन का उद्घाटन नहीं हो पा रहा है। सब्जी मंडी के निर्माण से चुराह के किसानों को राहत की उम्मीद जागृत हुई थी। भवन में कोल्ड स्टोर का प्रबंध था। जिससे किसानों को इलाके से बाहर नहीं जाना पड़ना था।
विज्ञापन
इस समय किसान फसल बेचने के लिए पठानकोट या चंबा की सब्जी मंडी पर निर्भर हैं। साथ ही कोल्ड स्टोर न होने की वजह से फसल को जल्द से जल्द मंडी तक पहुंचाना पड़ता है। जिससे किसानों को सही दाम नहीं मिल पाते हैं। क्षेत्र के किसान-बागवान ध्यान सिंह, प्रेम लाल, संतन, काबली शर्मा, हिम्मत सिंह, घुघर राम, भाग सिंह, नरेण सिंह, चेतराम, हनुमान दास, ईश्वर चंद का कहना है कि सब्जी मंडी न होने के कारण उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। एक तरह जहां सब्जी भंडारण समस्या के कारण जल्दी खराब हो जाती है। वहीं सब्जियों के काफी कम दाम उन्हें मिलते हैं।
विज्ञापन